UP: हाथरस पुलिस की बड़ी सफलता, 30 लाख के 109 गुम मोबाइल बरामद

UP: हाथरस में पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सर्विलांस सेल और जिले के विभिन्न थानों की पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग कंपनियों के 109 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर CEIR पोर्टल और प्राप्त शिकायतों के आधार पर गुम हुए मोबाइलों की तलाश शुरू की गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा के निर्देशन में सर्विलांस सेल और थाना पुलिस की टीमों ने तकनीकी संसाधनों की मदद से लगातार प्रयास किए, जिसके बाद 109 मोबाइल बरामद करने में सफलता मिली।

Also Read: UP: कंप्यूटर सेंटर जाते समय छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, युवक पर मुकदमा

19 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस कार्यालय में बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने हाथरस पुलिस और सर्विलांस टीम का आभार जताते हुए पुलिस की कार्रवाई की जमकर सराहना की।

पुलिस टीम में SOG/सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक धीरज गौतम, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, हेड कांस्टेबल पवन शर्मा और कांस्टेबल अंकुर शर्मा शामिल रहे। हाथरस पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है और खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिलने से उनके चेहरों पर खुशी लौट आई है।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.