मुगलसराय,चंदौली : मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर चंदौली पुलिस ने जनपद में विशेष यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की है. पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देश पर यह व्यवस्था 26 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से 27 जून 2026 की रात 2 बजे तक प्रभावी रहेगी. इस दौरान भारी वाहनों एवं मालवाहक वाहनों के आवागमन पर विभिन्न स्थानों पर प्रतिबंध रहेगा, उन्हें वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा.
प्रमुख डायवर्जन व्यवस्था
1. चकिया तिराहा (गंजी प्रसाद तिराहा): वाराणसी जाने वाले मालवाहक एवं भारी वाहनों को गोधना चौराहा होते हुए एनएच-19 से भेजा जाएगा.
2. कोयला मंडी: 26 जून दोपहर 2 बजे से 27 जून रात 2 बजे तक नो-एंट्री लागू रहेगी. इस दौरान कोई भी ट्रक या भारी वाहन पड़ाव चौराहे की ओर नहीं जाएगा.
3. कटरिया (लंका मैदान): 26 जून शाम 6 बजे से 27 जून रात 2 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.
4. कटेसर नो-एंट्री प्वाइंट: 26 जून शाम 6 बजे से 27 जून रात 2 बजे तक ट्रक एवं भारी वाहन पड़ाव चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे. चंदौली से सारनाथ, एयरपोर्ट, जौनपुर, गाजीपुर एवं आजमगढ़ जाने वाले वाहन: रिंग रोड (पचफेड़वा) के माध्यम से अपने गंतव्य तक जाएंगे.
5. गोधना चौराहा: 26 जून शाम 6 बजे से 27 जून रात 2 बजे तक कोई भी मालवाहक या भारी वाहन चकिया तिराहा की ओर नहीं जाएगा. वाराणसी जाने वाले वाहन एनएच-19 के रास्ते भेजे जाएंगे.
आमजन से सहयोग की अपील
चंदौली पुलिस ने आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित अवधि में लागू यातायात डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें व वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. इससे मुहर्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा.















































