भारत के साथ हुई ट्रेड डील के बाद 7 फरवरी को अमेरिका ने भारत का एक नक्शा पोस्ट किया था, जिसमें अक्साई चिन और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को भारत का हिस्सा दिखाया गया था. लेकिन अब चार दिन बाद अमेरिका ने यू-टर्न लेते हुए उस नक्शे को सोशल मीडिया से हटा दिया है.
पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसके विरोध के कारण यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) ऑफिस ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट से भारत का मानचित्र हटाया है। दरअसल, 7 फरवरी 2026 को यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव के ऑफिस ने भारत का एक नया आधिकारिक मानचित्र जारी किया था। इसमें पूरे जम्मू-कश्मीर, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और अक्साई चिन को भारतीय क्षेत्र के रूप में दिखाया गया था। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने इस मानचित्र को अब डिलीट कर दिया है।
Also read:यूपी बजट 2026-27 की योगी सरकार ने गिनाईं उपलब्धियां,अखिलेश बोले – यह BJP का ‘विदाई बजट’
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने अमेरिका के सामने भारत के मानचित्र को लेकर विरोध जताया था। इसके बाद सोमवार शाम को इस पोस्ट को हटा दिया गया। डॉन ने कहा कि भारत के मानचित्र को शुक्रवार शाम को साइट पर पोस्ट किया गया था, लेकिन सोमवार शाम तक इसे हटा दिया गया था, जो वीकेंड के बाद पहला वर्किंग डे भी था। रिपोर्ट में डिप्लोमेटिक सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास और वॉशिंगटन में स्टेट डिपार्टमेंट के अधिकारियों दोनों को अपना विरोध जताया है।
भारत ने साफ कर दिया है कि उसे अपने क्षेत्रीय दावों के लिए किसी बाहरी मान्यता की जरूरत नहीं है. फिर भी अमेरिका द्वारा इस नक्शे को शेयर करना रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण था. इससे संकेत मिलता है कि वाशिंगटन इन मसलों पर अपने पहले के स्टैंड से आगे बढ़ चुका है. हालांकि इस पोस्ट को हटाए जाने के बाद अब कई सवाल खड़े हो गए हैं. लेकिन न तो भारत और न ही अमेरिका ने इस नक्शे के बारे में कोई आधिकारिक टिप्पणी की है।
INPUT-ANANYA MISHRA












































