बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक महिला स्नानघर में नहा रही थी, तभी पड़ोसी युवक ने बिना अनुमति के उसका वीडियो बनाया और फेसबुक मैसेंजर पर डाल दिया. जब युवती ने इस पर सवाल उठाया, तो युवक ने जानमाल की धमकी दी. युवती ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.
पूरा मामला बहराइच जिले का है जहां पर एक महिला अपने घर के स्नानघर में नहा रही थी. पड़ोस के युवक ने स्नानघर में छत न होने पर वीडियो बना महिला के ही फेसबुक मैसेंजर पर डाल कुछ देर बाद डिलीट कर दिया. दम्पत्ति ने जब इस युवक से इसकी पूंछताछ की तो जानमाल की धमकी दी गई. पीड़िता ने युवक को नामजद कर एफआईआर दर्ज कराई गई है.
Also read:उत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक ने भ्रष्टाचार की खोली पोल, सड़क निर्माण पर लगाया धांधली का आरोप
पड़ोस में रहने वाले युवक ने बनाया वीडियो
देहात कोतवाली के एक मोहल्ले निवासनी युवती अपने घर में शाम को स्नानघर में नहा रही थी. स्नानघर में छत न होकर ऊपर से खुला था. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक ने वीडियो बना लिया. वीडियो महिला के फेसबुक मैसेंजर पर डाला.तो महिला के हैरान रह गई.
महिला ने तत्काल उसका स्क्रीन शाट ले लिया. कुछ देर बाद वीडियो डिलीट कर दिया गया. महिला का पति घर आए तो महिला ने इसकी जानकारी दी. महिला व उसका पति युवक के घर गए. वीडियो के बारे में नाराजगी जताते हुए पूंछताछ की. तो युवक मारपीट को आमदा हो जानमाल की धमकी दी. पीड़िता ने कोतवाली में युवक को नामजद कर केस दर्ज कराया गया है
INPUT-ANANYA MISHRA













































