दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। सिंगापुर में भारतीय समुदाय से बातचीत के दौरान सीएम योगी ने कहा कि यह एयरपोर्ट देश के सबसे बड़े हवाईअड्डों में शामिल होगा।सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि एयरपोर्ट लगभग तैयार है और उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री से समय मांगा गया था। अब मार्च में इसके औपचारिक उद्घाटन की तैयारी है। कई बार समयसीमा आगे बढ़ने के बाद यह प्रोजेक्ट अंतिम चरण में पहुंचा है। खास बात यह है कि अब इस एयरपोर्ट में पहले प्रस्तावित दो की जगह पांच रनवे होंगे, जिससे इसकी क्षमता और भी बढ़ जाएगी।
सिंगापुर में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए, योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब देश में सबसे ज़्यादा एयरपोर्ट हैं और जेवर में आने वाली यह सुविधा राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार में एक अहम मील का पत्थर साबित होगी. उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में भारत में सबसे ज्यादा एयरपोर्ट हैं. PM मोदी अगले महीने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. यह भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने वाला है.”प्रोजेक्ट के स्केल पर जोर देते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट न सिर्फ पैसेंजर टर्मिनल के तौर पर बल्कि एक अहम कार्गो हब के तौर पर भी काम करेगा. उन्होंने आगे कहा, “उत्तर प्रदेश में यह है और आज उत्तर प्रदेश में भारत के सबसे ज्यादा एयरपोर्ट भी हैं और अगले महीने उत्तर प्रदेश का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर, उसका उद्घाटन भी प्रधानमंत्री मोदी के हाथों होने वाला है।
Also read:उत्तर प्रदेश: घर में नहा रही महिला का बनाया वीडियो, केस हुआ दर्ज
यह न सिर्फ पैसेंजर्स के लिए बल्कि कार्गो के लिए भी सबसे बड़ा सेंटर बनेगा. एक बहुत बड़ा सेंटर बन रहा है और हम इसे आगे बढ़ा रहे हैं.”नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भारत के सबसे बड़े एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने इसके स्केल पर जोर देते हुए बताया कि यह प्रोजेक्ट न केवल यात्रियों की आवाजाही के लिए बल्कि व्यापारिक नजरिए से भी बेहद अहम है. जेवर एयरपोर्ट को एक विशाल एविएशन गेटवे की तरह डिजाइन किया गया है जो भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यह उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार की सबसे बड़ी मिसाल है. इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से दिल्ली और एनसीआर के हवाई यातायात का दबाव भी कम होगा और लोगों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने 2026-27 के बजट में नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लिए 2111 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसमें से 750 करोड़ रुपये खास तौर पर जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास के लिए आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा राज्यभर में हवाई पट्टियों के विस्तार और भूमि अधिग्रहण के लिए 1100 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं।
INPUT-ANANYA MISHRA













































