‘राहुल गांधी ‘अफवाह गांधी’ और अखिलेश यादव ‘अफवाह यादव’…’, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर निशाना

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर तंज कसते हुए कहा कि वे जनता को गुमराह कर रहे हैं। मौर्य ने इन्हें ‘अफवाह गांधी’ और ‘अफवाह यादव’ बताया और आरोप लगाया कि उनका यह दुष्प्रचार समाज में भ्रम फैलाने वाला है।

संकट के समय जिम्मेदार व्यवहार की जरूरत

डिप्टी सीएम ने कहा कि वैश्विक संकट के समय एक जिम्मेदार नेता को यह संदेश देना चाहिए कि देश मिलकर किसी भी चुनौती का सामना करेगा। उन्होंने कहा कि वास्तविकता में कोई संकट नहीं है, लेकिन विपक्षी नेता इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं, जिससे जनता में भय और गलतफहमी पैदा हो रही है।

Also Read: ‘कांग्रेस की नीतियों के कारण ही BSP का जन्म हुआ…’, मायावती का कांग्रेस पर तीखा हमला

LPG आपूर्ति पर विपक्ष का आरोप

केशव प्रसाद मौर्य ने LPG की आपूर्ति पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पहले देश में रोजाना लगभग 50-55 लाख सिलेंडर बुक होते थे, लेकिन विपक्षी नेताओं के दुष्प्रचार की वजह से यह संख्या बढ़कर 75 लाख से अधिक हो गई। उन्होंने इसे ‘गंदा खेल’ बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।

विपक्ष की पिछली टिप्पणियाँ

हाल ही में राहुल गांधी ने कहा था कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा खतरे में है और सरकार ने समय पर कदम नहीं उठाए तो LPG, पेट्रोल और डीजल आम लोगों के लिए गंभीर समस्या बन सकते हैं। वहीं, अखिलेश यादव ने यूपी में खाली गैस सिलेंडरों का तंज कसते हुए भाजपा की नीतियों पर व्यंग्य किया और कहा कि लकड़ी का स्टूल भाजपा के भ्रष्टाचारियों का बोझ नहीं उठा पाएगा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)