यूपी में मौसम का मिजाज बदला: 40 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 30 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं, आंधी-ओले और बिजली गिरने की आशंका

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण शुक्रवार को प्रदेश के करीब 40 जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज (शुक्रवार) और अगले चार दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में आंधी और ओले गिरने की भी आशंका है।

जिन जिलों में अलर्ट है :

अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, गोरखपुर, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, प्रयागराज, मेरठ, मऊ, मुजफ्फरनगर, सोनभद्र, वाराणसी और कई अन्य जिले शामिल हैं।

पिछले 24 घंटों का हाल

पिछले 24 घंटों में लखनऊ समेत 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इससे मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान खेतों, खुले मैदानों और ऊंची जगहों पर न जाएं। आंधी और बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहें। किसानों को फसलों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

यह मौसम परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुआ है, जिसका प्रभाव अगले कुछ दिनों तक बना रहने की संभावना है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)