गोरखपुर: इको पार्क में सीएम योगी ने दिए पोज, सांसद रविकिशन बने कैमरामैन

गोरखपुर: नवविकसित ईको पार्क से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद रवि किशन की एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मुख्यमंत्री योगी पार्क की खूबसूरती के बीच फोटो खिंचवाते नजर आते हैं, जबकि रवि किशन फोटोग्राफर की तरह उन्हें पोज बताते और मोबाइल से तस्वीरें लेते दिखते हैं।

टायर से बने शेर के पास फोटोशूट

वायरल वीडियो में सीएम योगी टायर से बने शेर के पास खड़े होकर फोटो खिंचवाते दिखाई देते हैं। इस दौरान रवि किशन उन्हें अलग-अलग पोज समझाते हैं और खुद भी उनके फोटोग्राफ क्लिक करते हैं। दोनों के बीच हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत और सहजता लोगों को काफी पसंद आ रही है।

Also Read: लिगेसी वेस्ट का निस्तारण कर बनाए गए ईको पार्क और नौसढ़-मलौनी फोरलेन सड़क जनता को समर्पित किया सीएम ने

1054 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

इसी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1054 करोड़ रुपये की लागत वाली 470 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्य आयोजन एकला बांध क्षेत्र में विकसित ईको पार्क में आयोजित किया गया।

कूड़े के ढेर से हरित पार्क तक का सफर

जहां कभी गोरखपुर में कूड़े का विशाल ढेर हुआ करता था, वहीं अब लगभग 40 एकड़ में फैला यह क्षेत्र एक सुंदर हरित पार्क के रूप में विकसित किया गया है। नगर निगम ने करीब 2.26 लाख मीट्रिक टन लिगेसी वेस्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर इस भूमि को उपयोगी बनाया है।

Also Read: नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में विपक्षी दलों पर गरजे सीएम योगी

आधुनिक सुविधाओं से लैस नया ईको पार्क

करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस ईको पार्क में वॉकिंग ट्रैक, फुटपाथ, योग-ध्यान स्थल और बच्चों के लिए किड्स जोन जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। यह पार्क अब गोरखपुर शहर के लिए एक नई पहचान और आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)