खड़ी बस में अचानक भड़की आग,बस स्टैंड पर मची अफरा-तफरी,वीडियो वायरल

बहराइच : बहराइच जिले में एक निजी बस स्टैंड के पास खड़ी बस में अचानक आग लग गई। दोपहर करीब तीन बजे के बाद हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बस में लगी आग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

यह बस नगर कोतवाली इलाके के रहने वाले लईक की है, जो यात्री बस का संचालन करते हैं। उनके चालक शरिक आज सुबह नवाबगंज से यात्रियों को लेकर नानपारा बस स्टैंड पहुंचे थे। यात्रियों को उतारने के बाद चालक ने बस को स्टैंड के पास खड़ा कर दिया था।

Also Read: जम्मू तवी एक्सप्रेस में युवक की गोली मारकर हत्या, डीडीयू जंक्शन के पास वारदात, जीआरपी जांच में जुटी

दोपहर लगभग तीन बजे खड़ी बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

स्टैंड पर मौजूद लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)