टेंट उतारते समय करंट से युवक की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली

फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव लोहापानी में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में टेंट कर्मचारी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं और परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, गांव लोहापानी निवासी राजेश्वर सिंह की बेटी की शादी समारोह के लिए शमशाबाद से टेंट लगाया गया था। बुधवार रात बारात आने के बाद कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो गया। गुरुवार सुबह टेंट कर्मचारी सामान खोलकर वापस ले जाने का काम कर रहे थे।

इसी दौरान मुजायदपुर निवासी करीब 30 वर्षीय सुरेंद्र लोहे का पाइप खोल रहा था। बताया गया है कि टेंट के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से पाइप अचानक छू गया, जिससे पाइप में तेज करंट दौड़ गया और सुरेंद्र उसकी चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौकेटेंट उतारते समय करंट से युवक की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली

Also Read : ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी मामले में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर FIR दर्ज, दिल्ली के जवाहर भवन कार्यक्रम के भाषण पर कार्रवाई

फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव लोहापानी में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में टेंट कर्मचारी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं और परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, गांव लोहापानी निवासी राजेश्वर सिंह की बेटी की शादी समारोह के लिए शमशाबाद से टेंट लगाया गया था। बुधवार रात बारात आने के बाद कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो गया। गुरुवार सुबह टेंट कर्मचारी सामान खोलकर वापस ले जाने का काम कर रहे थे।

इसी दौरान मुजायदपुर निवासी करीब 30 वर्षीय सुरेंद्र लोहे का पाइप खोल रहा था। बताया गया है कि टेंट के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से पाइप अचानक छू गया, जिससे पाइप में तेज करंट दौड़ गया और सुरेंद्र उसकी चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही टेंट मालिक, परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची मऊदरवाजा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Also Read: PM मोदी की अपील का असर! लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल ने लौटाई सरकारी गाड़ी, अफसरों को दी ये बड़ी सलाह

मृतक के चाचा नरेंद्र ने बताया कि सुरेंद्र अपने पिता राजकुमार का इकलौता बेटा था। वह परिवार की आर्थिक मदद के लिए टेंट का काम करता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है। पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही टेंट मालिक, परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची मऊदरवाजा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के चाचा नरेंद्र ने बताया कि सुरेंद्र अपने पिता राजकुमार का इकलौता बेटा था। वह परिवार की आर्थिक मदद के लिए टेंट का काम करता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)