लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत का बड़ा तोहफा दिया है। राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया गया है। इसी के साथ पेंशनभोगियों के महंगाई राहत (DR) में भी 2 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
वित्त विभाग ने जारी किया आदेश
अपर मुख्य सचिव वित्त आईएएस दीपक कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। नए दरों से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और महंगाई राहत कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों को अगले वेतन/पेंशन के साथ मिलेगा।
Also Read : गोरखपुर एयरपोर्ट पर लगा आयुष्मान आरोग्य शिविर, उप महानिदेशक ने किया उद्घाटन
कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ा हुआ लाभ
इस बढ़ोतरी से लाखों राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को वित्तीय लाभ मिलेगा। महंगाई भत्ता बढ़ने से उनके कुल वेतन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे महंगाई के इस दौर में उन्हें कुछ राहत मिल सकेगी।
सरकार का यह फैसला कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। वित्त विभाग के आदेश के अनुसार नई दर 60% प्रभावी होगी।












































