रिश्तेदार ही निकला चोर! बिहारीगढ़ पुलिस ने 3 आरोपी दबोचे

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए कपड़े और एक टुल्लू पम्प बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 21 मई को रामगढ़ कॉलोनी निवासी दीपक पुत्र नरेश ने थाना बिहारीगढ़ में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उसके फेरी के कपड़े और आंगन में लगा टुल्लू पम्प चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रेस्ट एरिया सर्विस रोड स्थित पैंचो रेस्टोरेंट के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोहन उर्फ सोनू, सालिम और शोएब निवासी ग्राम टांडा मानसिंह थाना बिहारीगढ़ के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 17 जोड़ी पेंट-शर्ट, 7 जोड़ी सूट-सलवार, 2 लोई और एक टुल्लू पम्प बरामद किया।

पूछताछ में आरोपी सोहन ने बताया कि दीपक उसका रिश्तेदार है और उसे जानकारी थी कि वह घर पर नहीं है। इसी का फायदा उठाकर उसने अपने साथियों सालिम और शोएब के साथ मिलकर कमरे में रखे फेरी के कपड़े और आंगन में लगा टुल्लू पम्प चोरी कर लिया था।

Also Read : कानपुर में आईटीबीपी जवानों का आक्रोश, साथी के परिजन से जुड़े इलाज मामले में पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे 40–50 जवान

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)