सहारनपुर में खनन माफियाओं पर कार्रवाई : 9 डंपर पकड़े गए

सहारनपुर : सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की।

अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग करते हुए 09 डंपरों को उपखनिज के साथ जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान कई वाहन बिना वैध प्रपत्रों के चलते मिले, जबकि अधिकांश डंपर ओवरलोड पाए गए। सभी वाहनों को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।संयुक्त टीम ने स्टोन क्रेशरों, स्क्रीनिंग प्लांटों, यमुना नदी के खनन क्षेत्रों तथा मुख्य मार्गों पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

Also Read : कानपुर में आईटीबीपी जवानों का आक्रोश, साथी के परिजन से जुड़े इलाज मामले में पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे 40–50 जवान

इस दौरान अवैध परिवहन में इस्तेमाल हो रहे वाहनों की जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनी रहे।जब्त किए गए वाहनों में ट्रक संख्या HR58B1748 बिना वैध प्रपत्र और ओवरलोड मिला, जबकि UP11DT4912, HR58E5949, HR58E6369, UP32UM9895, UP11CT7998, UP11DT8587, HR58E5678 और UP11CA3908 ओवरलोड उपखनिज परिवहन करते पकड़े गए।कार्रवाई में राजस्व विभाग और थाना बेहट पुलिस की टीम शामिल रही।

अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)