UP: क्राइम ब्रांच बनकर बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी से 27 किलो चांदी लूटी, 60 लाख की वारदात से सनसनी

वाराणसी: शहर के चौक थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात बेहद दुस्साहसिक लूट की वारदात सामने आई। खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर तीन बदमाशों ने सर्राफा कारोबारियों के कर्मचारियों से करीब 27 किलोग्राम चांदी से भरा बैग लूट लिया। लूटी गई चांदी की कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गोविंदपुरा स्थित जय मां लक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक शशि वर्मा ने अपनी दुकान के लिए सुड़िया स्थित हेमा ज्वेलर्स से चांदी मंगाई थी। चांदी लेने के लिए उनका कर्मचारी उमाकांत दुकान पर पहुंचा, जहां से हेमा ज्वेलर्स का कर्मचारी आर्यन भी उसके साथ रवाना हुआ। दोनों कर्मचारी चांदी लेकर गोविंदपुरा लौट रहे थे।

UP: जौनपुर में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद

बताया जा रहा है कि राजा दरवाजा मोड़ के पास पहले से घात लगाए तीन युवकों ने दोनों को रोक लिया। आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए कहा कि उन्हें मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली है और बैग की तलाशी लेनी होगी। कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि बैग में केवल चांदी है और वे सर्राफा कारोबारी के कर्मचारी हैं। इसके बावजूद आरोपी नहीं माने और मालिक को मौके पर बुलाने की बात कहने लगे।इसी दौरान एक कर्मचारी अपने मालिक को बुलाने के लिए वहां से चला गया। आरोप है कि मौका मिलते ही तीनों बदमाश दूसरे कर्मचारी से चांदी से भरा बैग छीनकर ठठेरी बाजार की ओर पैदल फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दोनों कर्मचारियों ने व्यापारियों और चौक पुलिस को जानकारी दी।

सूचना पर एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजन त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आरोपी बैग लेकर ठठेरी बाजार की ओर जाते दिखाई दिए हैं।पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए दो विशेष टीमें गठित की हैं। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है