UP: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। गुरुवार को मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए ग्राम सभा पांडेपुर में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने विधायक निधि से करीब 7 लाख 86 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का शिलान्यास स्थानीय माताओं एवं बहनों के हाथों कराया।
प्रस्तावित सड़क का निर्माण मेन रोड से अजीत के मकान तक कराया जाएगा। सड़क निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने कहा कि लंबे समय से आवागमन को लेकर परेशानी होती थी। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी और बरसात के दौरान होने वाली दिक्कतों से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
Also Read: कुकर के ढक्कन से पत्नी की हत्या, फिर बाथटब में डालकर हादसा दिखाने की कोशिश पति गिरफ्तार
इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनहित के कार्य उनकी प्राथमिकता हैं। सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए शासन स्तर पर हर संभव प्रयास किया जा रहा है और विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा।
Also Read: MBBS में दाखिले के नाम पर लाखों की कथित ठगी! मुरादाबाद में शिक्षकों समेत 10 लोगों पर FIR
विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्रवासियों के लिए उनका दरवाजा 24 घंटे खुला है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए लोग उनसे संपर्क कर सकते हैं।
शिलान्यास कार्यक्रम में सोनू पांडे, अंबरीश जायसवाल, भरोस बिंद, जितेंद्र बिंद, राजन बिंद, सुभाष बिंद, विनोद बिंद, रवि पांडे सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर विधायक का आभार जताते हुए कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



















































