UP: गोमती नगर लखनऊ में 20 अगस्त को एक हड़कंप मचाने देने वाली घटना हुई। बता दें कि हादसे में एक पति ने पहले अपनी पत्नी की जान ली और फिर अपनी बहन को भी मार डाला। वो यहीं नहीं रुका, दो लोगों को मौत के घाट उतारकर उसने सुसाइड कर लिया। मामले के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें हुए खुलासों ने सबको चौंका कर रख दिया है।
जानिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने क्या आया
दरअसल, हादसे के बाद, शुक्रवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसमें हुए खुलासों ने बेहद चौंका कर रख दिया है। आई गई रिपोर्ट के मुताबिक, मानस की पत्नी, दिव्या और मानस की बहन तूलिका, दोनों के सर में गोली लगी थी, जो कि उनके सर में फसी रह गई थी। दूसरी तरफ मानस के सर में लगी हुई गोली आर-पार हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने ये भी बताया कि दिव्या के मुँह और सर पर 6 चोटों के निशान थे।
शुरुआती जांच के मुताबिक, इस दुखद हादसे में 3 लोगों की जान चली गई, जिसके पीछे की वजह पारिवारिक कलह एवं वित्तीय विवादों को बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, 18 अगस्त को पारिवारिक न्यायालय में सुनवाई थी। बता दें कि ये सुनवाई तालक के मामले से जुड़ी हुई थी, जिसके दौरान मानस और दिव्या के बीच बहस छिड़ गई। ये बहस किसी आम मामले पर नहीं, बल्कि एलिमनी की बात को लेकर हुई थी।
जानिए पुलिस की जांच क्या कहती है
पुलिस की जांच के बीच एक चौंका देने वाली बात सामने आई है। दरअसल, मानस और दिव्या के रिश्ते में काफी खटास आ गई थी। इसके पीछे कोई आम वजह नहीं बल्कि गर्भपात बताई जा रही है। इस वजह से पति-पत्नी बेहद उदास रहने लगे थे।
बता दें कि इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के लिए मानस ने दो असले खरीदे थे। फिलहाल पुलिस इस जांच में जुटी है कि 18 अगस्त को पारिवारिक न्यायालय में आखिर ऐसा क्या हुआ था, जिस वजह से मानस ने इतने बड़े कांड को अंजाम दिया।
मामला क्या था?
दरअसल गुरुवार की दोपहर में दिन दहाड़े एक ख़ौफ़नाक हादसा हुआ। बता दें कि ये मामला लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र का है, जहां एक पति (मानस) ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। मानस जो की एक बैंक कर्मी है, उसने अपनी पत्नी (दिव्या मिश्रा) को ICICI बैंक के बाहर बुलाया, जहां उसे मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि मानस ने दिव्या की दिनदहाड़े बैंक के बाहर गोली मार हत्या कर दी। मानस यहीं नहीं रुके, पत्नी की बेरहमी से हत्या कर, वो अपने किराए के घर निकाल पड़े। उसका ये घर घटनास्थल से लगभग 2 किमी की दूरी पर मौजूद था। घर पहुँचने पर मानस ने अपनी ही बहन की गोली मार हत्या कर दी, जिसके पश्चात उसने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



















































