UP: चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

सुलतानपुर: जनपद के थाना धनपतगंज पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी गई लाल-काले रंग की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद बाइक का नंबर UP 44 BH 9741 बताया गया है।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष धनपतगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

Also Read: UP: दो साल से मायके में रह रही थी पत्नी, परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम

पुलिस के अनुसार, टीम ने बेनीपुर अंडरपास के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान वसीक पुत्र इत्तेखार अहमद (20 वर्ष) निवासी ग्राम देहली मुबारकपुर, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर तथा सत्यम चौबे पुत्र संतोष चौबे (21 वर्ष) निवासी ग्राम प्रतापपुर चामुरखा जरूखा कटेहरी, थाना अहिरौली, जनपद अंबेडकरनगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल गत 24 अगस्त 2026 को चोरी हुई थी, जिसके संबंध में थाना धनपतगंज में मुकदमा संख्या 173/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक पूछताछ के बाद उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)