UP: ओवरस्पीडिंग पर लगाम कसने के लिए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों से यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 89 वाहनों के चालान

सिद्धार्थनगर: जनपद में तेज गति से वाहन चलाने के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली जनहानि को न्यूनतम करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा व्यापक चेकिंग व प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। यातायात निदेशालय द्वारा सिद्धार्थनगर पुलिस को उपलब्ध कराए गए 02 नवीन दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों का उपयोग कर ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों पर कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है।

Also Read: छात्रहितों को लेकर परिषद का विकास भवन पर प्रदर्शन, सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी यातायात राजकुमार सिंह के निर्देशन तथा प्रभारी यातायात अजय कुमार सिंह यादव के नेतृत्व में यह अभियान जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर संचालित किया जा रहा है। दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों के जरिए निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चल रहे वाहनों पर आधुनिक उपकरणों से नजर रखी जा रही है।

Also Read: Fatehpur: पत्नी से विवाद में ससुराल पहुंचा पवन, सोते समय पांच पर बांका से किए ताबड़तोड़ वार

अभियान के तहत गति सीमा का उल्लंघन करने वाले कुल 89 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में चालान व अन्य विधिक कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस, सिद्धार्थनगर आमजन व जनपदवासियों से अपील करती है कि वे अपनी और दूसरों की जीवन सुरक्षा के लिए निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं, यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)