जसवंतनगर: थाना क्षेत्र के हाईवे पर बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब आगे जा रहे एक ट्रक में पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही जसवंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने पुलिस टीम के साथ तत्काल घायलों को बाहर निकलवाया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
Also Read: छात्रहितों को लेकर परिषद का विकास भवन पर प्रदर्शन, सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद केंद्र अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र ने दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसा देर रात हाईवे पर हुआ। तेज रफ्तार में पीछे से आए ट्रक की टक्कर से दुर्घटना हुई। टक्कर के बाद दोनों ट्रकों को काफी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल दोनों घायलों का सैफई में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।



















































