UP में मुजफ्फरनगर केबुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़काता में एक नाबालिग युवती ने गांव के ही एक युवक पर करीब तीन साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि वह युवक के घर पहुंची, जहां उसने हंगामा किया। इसी दौरान युवक के परिजनों द्वारा कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई।
जानिए क्या है पूरा मामला?
मारपीट के बाद युवती ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग युवती से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस युवती और उसके परिजनों को बुढ़ाना कोतवाली ले गई।
युवती ने यह भी आरोप लगाया कि उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने मामले के विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)


















































