UP: संपत्ति बंटवारे का विवाद बना मौत की वजह! जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, भरथना में दो मौतों से मचा कोहराम

UP: इटावा थाना भरथना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मृतकों में भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम दासीपुर निवासी कुलदीप कुमार (35) पुत्र प्रताप सिंह तथा नगला मनफूल निवासी जितेंद्र (30) पुत्र बृजेंद्र शामिल हैं। दोनों की मौत अलग-अलग परिस्थितियों में हुई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

वहीं दूसरी घटना में संपत्ति बंटवारे को लेकर सास-बहू के बीच हुए विवाद के बाद अधेड़ महिला ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Also Read: बंटवारे के विवाद में सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, तीन घायल,चार पर मुकदमा दर्ज

मृतका की पहचान मनोज कुमारी (45) पत्नी शिवनारायण, निवासी ग्राम शेखूपुर आधार, थाना अजीतमल, औरैया के रूप में हुई है। बताया गया कि गुरुवार को उनका बहू से संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद नाराज होकर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पर महेवा चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची। बकेवर थाना प्रभारी विपिन कुमार ने अजीतमल थाना पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद अजीतमल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए औरैया भेज दिया।

परिजनों के मुताबिक मृतका के बेटे अनूप की करीब दो वर्ष पूर्व आकस्मिक मौत हो चुकी थी। मृतका के पीछे 23 वर्षीय बेटा अंशुल है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं