UP: पंखा चलाने को लेकर विवाद, गार्डों पर युवक की बेल्ट-लाठी से पिटाई का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर: जिला महिला अस्पताल में सुरक्षा के नाम पर तैनात गार्डों पर दबंगई और मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। पत्नी का इलाज कराने पहुंचे 23 वर्षीय राकेश प्रजापति का आरोप है कि पंखा चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद गार्डों ने उसे बेल्ट और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। अस्पताल परिसर में हुई मारपीट से मरीजों और तीमारदारों के बीच हड़कंप मच गया।

Also Read: इटावा: हिस्ट्रीशीटर अंकित उर्फ फौजी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बताया जा रहा है कि अहमदपुर, थाना जफराबाद निवासी राकेश प्रजापति अपनी पत्नी संजना को इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल लेकर आया था। इसी दौरान पंखा चलाने को लेकर गार्ड से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गार्डों ने राकेश की पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित ने अपने शरीर पर लगी चोटों के निशान भी दिखाए हैं।

Also Read: लखनऊ: STF एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर, प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का मुख्य आरोपी था संजय

घटना की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने पुलिस और अस्पताल प्रशासन से शिकायत कर आरोपी गार्डों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि सुरक्षा के लिए तैनात गार्डों पर लगे गंभीर आरोपों के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)