मेंहदावल के बाद मांगें मनवाने खलीलाबाद में टॉवर पर चढ़ा युवक, 04 घंटे तक हलकान रही पुलिस

संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अंसार टोला मोहल्ले में मंगलवार सुबह में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। युवक प्रेम-प्रसंग और पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा था। सूचना मिलते ही खलीलाबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया। बाद में सदर एसडीएम, सीओ और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच मोर्चा संभाला।

यह भी पढ़ें: UP: युवाओं के लिए बड़ा मौका, PM मोदी के सामने विचार रखने का मिल सकता है अवसर, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

पुलिस, एसडीएम-सीओ और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

डायल -112 पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने युवक से लगातार बातचीत की और उसे सुरक्षा का हवाला देते हुए नीचे उतरने के लिए समझाया। अधिकारियों ने उसकी शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। परिवार के लोगों को भी बेलहर कला क्षेत्र से मौके पर बुलाया गया। काफी देर तक चली बातचीत और समझाइश के बाद युवक नीचे उतरने को तैयार हुआ। टावर पर युवक के चढ़ने की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई थी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए युवक की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम किए। फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर तैनात रखा गया।

यह भी पढ़ें: BIG NEWS: शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- पिछले 10 दिनों के हालात देखकर मन बेहद दुखी

प्रेम-प्रसंग और पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले में कार्रवाई की मांग

पुलिस की पूछताछ में बेलहर कला क्षेत्र के परसिया कला गांव निवासी प्रभुनाथ पुत्र कन्हैया लाल ने बताया कि उसका गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग था। बाद में दोनों परिवारों के बीच सुलह-समझौता हुआ था। इसके बाद प्रभुनाथ रोजी-रोटी के लिए मुंबई चला गया। प्रभुनाथ ने आरोप लगाया कि पुराने मामले को लेकर युवती पक्ष के लोग उसके परिवार को परेशान करते रहे। करीब दो वर्ष बाद घर लौटने पर उसके साथ भी मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया। यह भी आरोप है कि मामले की शिकायत लेकर बेलहर थाने पहुंचने पर उसे और उसके परिवार को परेशान किया गया।

यह भी पढ़ें: UP: हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, नीचे उतरते समय बिगड़ा संतुलन, गिरकर गंभीर घायल

घंटों समझाने के बाद परिवार के पहुंचने पर नीचे उतरा युवक 

इसी मामले को लेकर वह सोमवार की देर शाम में कस्बा मेंहदावल में मोबाइल टावर पर चढ़ गया और अपनी मांगें पूरी कराने की बात कही। पुलिस अधिकारियों ने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी शिकायतों को सुना जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर वह मंगलवार को सुबह में करीब सात बजे खलीलाबाद के अंसार टोला मोहल्ले में टावर पर चढ़ा था। करीब चार घंटे बाद पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बीच पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतरा। इसके बाद अधिकारियों ने उससे बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें – UP: 5 लाख के चेक के लिए बिजली के पोल पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा!

पुलिस ने आरोपित को शांति भंग की कार्रवाई में भेजा जेल 

कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि प्रभुनाथ के उक्त कृत्य आम जनमानस में अशांति का माहौल उत्पन्न हो गया। इससे लोगो को भी परेशानी हुई। युवक के खिलाफ शांतिभंग कार्रवाई करते हुए एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया,जहा से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।