जौनपुर में विशाल यादव हत्याकांड के बाद सियासी हलचल तेज, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने परिजनों से की मुलाकात

जौनपुर: रामदयालगंज बाजार में बीती 11 सितंबर को हुए विशाल यादव हत्याकांड के बाद अब मामले को लेकर सियासी हलचल भी तेज हो गई है। बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जौनपुर पहुंचे और रामदयालगंज गांव स्थित मृतक विशाल यादव के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की।

अजय राय करीब एक घंटे तक मृतक के परिजनों के बीच रहे। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान जौनपुर के कई स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।

Also Read: सिकंदराराऊ में सपा की साइकिल यात्रा रोकी, प्रशासन से तीखी नोकझोंक

परिजनों से मुलाकात के बाद अजय राय ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और सरकार को परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए ठोस सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।

Also Read: आज़म खान को बड़ा झटका! इनकम टैक्स विभाग ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट का 12AB रजिस्ट्रेशन रद्द किया

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से मृतक विशाल यादव के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि परिवार को इस मुश्किल घड़ी में सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग मिलना चाहिए।

अजय राय के दौरे के दौरान स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। विशाल यादव हत्याकांड के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पीड़ित परिवार से मिलना जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)