UP: गाजीपुर में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 9 तमंचे समेत तीन गिरफ्तार

UP: ग़ाज़ीपुर के जमानिया थाना पुलिस और स्वाट टीम बी की संयुक्त कार्रवाई में अवैध असलहा निर्माण के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 9 चालू देशी तमंचे, बड़ी संख्या में अर्द्धनिर्मित असलहे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को प्रभारी निरीक्षक जमानिया योगेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह और पुलिस टीम पाण्डेयपुर मोड़ पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना जमानिया की द्वितीय मोबाइल टीम और स्वाट टीम बी के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। टीम ने पुलिया के बगल में सिंचाई विभाग के एक परित्यक्त कमरे में छापेमारी की। मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पन्ना लाल बिंद (40), निवासी सोईलापुर भूतहिया ताड़ थाना कोतवाली, मनोज कुमार राय उर्फ चम्पी राय (52), निवासी ताजपुर मांझा थाना जमानिया और सोनू बिंद (26), निवासी सकरा थाना कोतवाली गाजीपुर के रूप में हुई है।

ALSO READ: Saharanpur में बिजली चोर गिरोह का पर्दाफाश, दिन में रेकी, रात में पोल पर चढ़कर काटते थे तार

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के 9 चालू देशी तमंचे और 315 बोर के 3 अर्द्धनिर्मित तमंचे बरामद किए। इसके अलावा 12 बोर का एक अर्द्धनिर्मित तमंचा और 32 बोर का एक अर्द्धनिर्मित रिवॉल्वर भी मिला। मौके से 315 बोर के पांच जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, एक अर्द्धनिर्मित पिस्टल बॉडी, तमंचे की बॉडी व बट, तमंचे और पिस्टल की अर्द्धनिर्मित नाल, ट्रिगर गार्ड व हैमर लगा हुआ पुर्जा बरामद हुआ।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)