लखनऊ के सरोजनीनगर से बीजेपी प्रत्याशी पूर्व पीपीएस अफसर राजेश्वर सिंह की पत्नी लखनऊ आईजी लक्ष्मी सिंह पर लगातार विपक्ष निशाना साध रहा है। इसी क्रम में अब लक्ष्मी सिंह को हटाने के लिए याचिका दायर की गई है। हालांकि इस दायर जनहित याचिका पर लखनऊ पीठ में सुनवाई हुई। हालांकि अदालत ने कहा कि उनकी याचिका सुनवाई योग्य नहीं है, क्योंकि वह ‘प्रभावित व्यक्ति’ नहीं हैं। याचिका पर सुनवाई मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल और न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की पीठ ने की।
इसलिए दी गई थी याचिका
जानकारी के मुताबिक, याची की ओर से अधिवक्ता राकेश चौधरी ने समाजवादी पार्टी की तरफ से चुनाव आयोग को भेजे गए प्रतिवेदन पेश करते हुए, दलील दी कि आईजी लक्ष्मी सिंह के पति राजेश्वर सिंह लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में लक्ष्मी सिंह के लखनऊ रेंज की आईजी रहते, उक्त विधानसभा सीट का चुनाव निष्पक्ष होना सम्भव नहीं है।
याची से सहमत नहीं दिखी कोर्ट
अधिवक्ता ने दलील दी कि चुनाव आयोग इसी प्रकार के दूसरे मामलों में पहले भी सम्बंधित अधिकारियों को हटाने के निर्देश दे चुका है। हालांकि अदालत याची की दलील से सहमत नहीं दिखी। याची के अधिवक्ता के अनुसार, अदालत ने कहा कि याची उस क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ रहा है और न ही किसी राजनीतिक दल से उसे वर्तमान याचिका दाखिल करने के लिए अधिकृत किया गया है, ऐसे में वह प्रभावित व्यक्ति नहीं है, लिहाजा उसे सुने जाने का अधिकार नहीं प्राप्त है।
Also read: लखनऊ : नाले में महिला सिपाही का शव बरामद, अफसरों पर लापता की शिकायत को नजरअंदाज करने का आरोप
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुकपर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटरपर भी फॉलो कर सकते हैं. )









































