रायबरेली में आधी रात ‘महायुद्ध’! कसाईखाने ले जाए जा रहे 120 पशु किए गए रेस्क्यू , बजरंग दल के वीरों ने घेरा

रायबरेली: मंगलवार की काली रात बांदा-बहराइच राजमार्ग पर किसी थ्रिलर फिल्म के क्लाइमेक्स जैसी हलचल रही। एक तरफ मौत बनकर दौड़ता पशुओं से लदा ट्रक था, तो दूसरी तरफ जान की बाजी लगाकर पीछा करते बजरंग दल के ‘वैचारिक योद्धा’। अंततः, पुलिस और संगठन की मुस्तैदी ने तस्करी के एक बड़े साम्राज्य की चूलें हिला दीं। चुरुवा पश्चिम गांव बाईपास पर घेराबंदी कर पुलिस ने 120 बेजुबानों को कसाईखानों की चौखट तक पहुँचने से पहले बचा लिया।

​फतेहपुर से लखनऊ तक बिछा था जाल

​सूचना मिली थी कि फतेहपुर से मौत का एक ‘कंटेनर’ लखनऊ की ओर कूच कर रहा है। बजरंग दल की फतेहपुर, बछरावां और लखनऊ टीमों ने आपस में ‘हाई-टेक’ तालमेल बैठाया और तस्करों की परछाई बन गए। गुरुबक्शगंज तक आते-आते घेराबंदी पुख्ता हो गई। जैसे ही ट्रक चुरुवा मोड़ पर पहुँचा, पुलिस की सायरन गूँज उठी और तस्करों के होश फाख्ता हो गए।

Also Read: UP: 13 साल के बच्चे ने बचाई गोमती नदी में डूब रहे तीन बच्चों की जान, राजकुमार को मिला बाल वीरता सम्मान

​मारने की कोशिश, पर ‘काल’ बनकर खड़े रहे योद्धा

​बजरंग दल के जिला सहसंयोजक राजू रावत ने रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया बताया। उन्होंने कहा कि तस्करों ने खुद को घिरा देख हमारे निजी वाहन को जोरदार टक्कर मारकर हमें खत्म करने की कोशिश की। रफ्तार का खौफनाक मंजर था, लेकिन ऊपर वाले की कृपा थी कि हम बाल-बाल बच गए। हमारा इरादा अटल था, इन बेजुबानों को नहीं कटने देंगे।

​पकड़े गए ‘शहंशाह’ और उसके शागिर्द

​पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को रुकवाया और मौके से चार आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम​शहंशाह,​तौफीक,​फैजान व ​राम आसरे ​वहीं, ‘काला’ नाम का एक शातिर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए रफूचक्कर हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

Also Read: UP: 50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, ट्रिपल सुसाइड कांड का फरार आरोपी मथुरा-वृंदावन से दबोचा गया

​कान्हा गौशाला में मिली बेजुबानों को पनाह

​ट्रक के भीतर जिस क्रूरता से 120 मवेशियों को ठूंसा गया था, उसे देख पुलिसकर्मियों की रूह भी कांप गई। बरामद सभी पशुओं को तुरंत बछरावां नगर पंचायत की कान्हा गौशाला में सुरक्षित शिफ्ट कर दिया गया है। वहां उनके चारे और पानी का इंतजाम किया गया।

तस्करों का नेटवर्क खंगाला जा रहा: थाना प्रभारी

​बछरावां थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि तस्करों का नेटवर्क खंगाला जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और जानलेवा हमले की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने साफ कहा कि क्षेत्र में पशु तस्करी का काला कारोबार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)