बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उमाशंकर पाठक ने बताया कि महोबा की एक दलित छात्रा का अपहरण कर 16 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया, उसके साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया गया बल्कि नरभक्षीय व्यवहार किया गया। जब दलित बेटी की दर्द एवं न्याय की गुहार को कोई नहीं सुना तो कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उसके लड़ाई को लड़ने के लिए आगे जाकर उसको न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाई और आगे की रणनीति बनाई। जिससे नाराज होकर प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी के लोग प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की संपत्ति की जांच करने की मांग करने लगे।
कहा, इस चुनौती को शिकार करने के लिए अजय राय सहित पूरी कांग्रेस पार्टी के लोग अपनी जांच करने के लिए तैयार है, क्योंकि हमारे प्रदेश अध्यक्ष एक संत का जीवन व्यतीत करते हैं। आगे कहा कि हम अपनी जांच के साथ-साथ यह भी मांग करते हैं कि आज जो भी जन प्रतिनिधि है। भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि बनने से पहले उनकी क्या संपत्ति थी और आज उनकी क्या संपत्ति है यह भी जांच का विषय है।
आज प्रदेश की जनता महंगाई बेरोजगारी शिक्षा स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है जबकि दूसरी ओर सत्ता से जुड़े हुए लोगों की संपत्ति लगातार बढ़ रही है। साथ ही जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने यह भी बताया कि सरकार छात्रों की परीक्षाओं के साथ भी पेपर लिक कर के खिलवाड़ कर रही है।
उमाशंकर ने कहा आज जिस तरह से पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। इसके बारे में हमारे नेता राहुल गांधी ने बहुत पहले चेताया था कि देश में आर्थिक तूफान आने वाला है। आज उ. प्र. सरकार के विकास का मापन आप बलिया के विकास कार्यों में हों रहें भ्रष्टाचार धांधली को देख कर कर सकते हैं।
आरोप लगाया कि बलिया में 25 लाख रुपए में ओवर ब्रिज पर बटरफ्लाई लाइट लगाया गया। जेल के भूमि आवंटन में धांधली और बलिया में जेल का ना होना जिससे फरियादियों के परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नियमों का अनदेखा कर के रोडवेज बस अड्डा का निर्माण शुरू कराया गया। जिसे उच्च न्यायालय द्वारा रोक दिया गया। अवैध धन उगाही के लिए ऐसा जान बुझ कर किया गया है। कहा एन सी सी तिराहे से मिड्ढी चौराहे तक की सड़क जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है अमृत 2.0। बलिया के जनता को कटहल नाला पर जुहू चौपाटी भी जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ रहा है।
Also Read: UP: बरेली मंडी में खूनी बवाल! छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक पर कैंची से हमला, मुकदमा दर्ज
बलिया नगर पालिका में जब भी बजट पारित हो कर आता हैं तो ट्रिपल सरकार का दंभ भरने वाले मंत्री चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी धन के लूट पाट के लिए आपस में ही लड़ने लगते हैं और नगर की जनता को इसका नतीजा भुगतना पड़ता है।














































