दिल्ली शराब नीति मामले में बरी होने के बाद आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि वो पीएम नरेंद्र मोदी को चैलेंज देते हैं कि दिल्ली में चुनाव करा लें, अगर 10 से ज्यादा सीटें बीजेपी को आ गईं तो वो राजनीति छोड़ देंगे. पूर्व सीएम ने कहा कि पिछले चार साल से ईडी और सीबीआई को इस्तेमाल करके हमारे ऊपर शराब घोटाला नाम का एक आरोप लगाया गया. सीबीआई और ईडी ने उसमें चार्जशीट फाइल की. आज कोर्ट ने लगभग 600 पेज के आदेश में सारे सबूतों और सारे गवाहों को मद्देनजर रखते हुए ये कहा है कि इतना भी सबूत नहीं है कि मुकदमा तक चलाया जा सके।
केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या क्या कहा- आज देश का व्यापारी, उद्योगपति, किसान, युवा दुखी है। ट्रम्प रोज मोदी जी को गाली देते हैं। PM मोदी उनसे कुछ नहीं कह सकते हैं। मोदी जी भीगी बिल्ली बन गए हैं। केजरीवाल ने कहा- जब कोई सबूत नहीं है तो ऊपर की कोर्ट में भी CBI कहां से सबूत लगागी। कोर्ट ने हमें डिस्चार्ज किया, क्योंकि कोई केस बनता ही नहीं है। ED का मामला भी खत्म हो गया है। हम अगले हफ्ते एप्लीकेशन डालेंगे। केजरीवाल ने कांग्रेस की भी आलोचना की। उन्होंने कहा- कांग्रेसियों को शर्म नहीं आती, उनका कोई भी जेल में नहीं गया।
केजरीवाल ने कहा- AAP सरकार ने दिल्ली में 500 स्कूल बनाए, 200 सड़के बनाईं। आप (भाजपा) 5000 स्कूल बनाओ, 2 हजार सड़कें बनाओ। इसके बाद AAP को कोई नहीं पूछेगा। यमुना का बुरा हाल है, स्कूलों की हालत खराब हैं, सड़के खराब हैं, मोहल्ला क्लिनिक खराब हैं। पूर्व CM ने कहा- इस षडयंत्र के कारण मेरे परिवार को बहुत परेशानी हुई। मेरी मां अस्पताल गईं, वो बहुत रोईं। सिसोदिया की पत्नी को गंभीर बीमारी है। मोदी और शाह के षड़यंत्र के कारण दिल्ली के 3 करोड़ लोग खामियाजा भुगत रहे हैं। मेरा चैलेंज है। दिल्ली में आज चुनाव करा दो अगर 10 से ज्यादा तुम्हारी सीटें आ जाएं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।
केजरीवाल ने कहा- मैंने जिंदगी में इज्जत और ईमानदारी कमाई है। एक पैसा नहीं कमाया, ये लोग उसी पर चोट करना चाहते थे। इसलिए षड्यंत्र रचा। कोर्ट में आज साफ हुआ केजरीवाल, सिसोदिया, संजय सिंह और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदारी हैं। पूर्व CM ने कहा- कई लोग कहते हैं कि जेल से आने के बाद केजरीवाल क्यों चुप हो गया। नेताओं को फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उनकी चमड़ी मोटी है। लेकिन मैं कोई नेता नहीं हूं। मुझे फर्क पड़ता है। मेरे परिवार पर पत्थर उछाले गए, मुझे फर्क पड़ता है। केजरीवाल ने कहा- आज मेरे दिल से बड़ा बोझ उतर गया है। एक समय AAP के टॉप 5 नेता जेलमें थे, लेकिन कुछ नहीं बिगाड़ सके। अब तो केवल कत्ल कराकर ही केजरीवाल को कंट्रोल कर सकते हैं। बिना कत्ल कराए ये लोग केजरीवाल को संभाल नहीं सकते हैं।
Also read:गोरखपुर का रंगपर्व, सीएम योगी के संग बरसेंगे समरसता के रंग
केजरीवाल ने कहा- आप जान रहे हैं कि बीते 4 साल से ED, CBI और अन्य संस्थाओं की मदद से हमारे ऊपर शराब घोटाला का केस चला। आज कोर्ट को फैसला लेना था कि मुकदमा चलाया जाए कि नहीं। क्या पर्याप्त सबूत हैं। कोर्ट ने लगभग 600 पेज के आदेश में कहा कि इतना भी सबूत, बयान नहीं है कि इस केस में मुकदमा चलाया जा सके। अगर केस चलता तो सबूत रखे जाते लेकिन कोर्ट ने कहा कि इतना फर्जी, बेकार केस है कि इसमें एक भी सबूत और गवाह नहीं है। ये पूरा षड्यंत्र किसने रचा आपको पता है। ये नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने रचा।
बरी होने के बाद कोर्ट से बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान केजरीवाल भावुक हो गए। उन्होंने रोते हुए कहा- मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई है। इन्होंने झूठा केस लगाया। आज ये साबित हो गया कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार हैं। वहीं, मनीष सिसोदिया ने कहा- हमें एक बार फिर गर्व हो रहा हैं अपने संविधान पर और बी.आर. अंबेडकर पर, जिन्होंने हमें ऐसा संविधान दिया। सच की फिर से जीत हुई है।
INPUT-ANANYA MISHRA
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.







































