LPG Crisis: ई-मार्केटप्लेस पर इंडक्शन चूल्हे ‘आउट ऑफ स्टॉक’, ऑफलाइन दुकानों में बढ़ी बिक्री

UP: LPG गैस सिलेंडरों की अनियमित आपूर्ति का असर अब हर जगह दिखने लगा है। बड़ी संख्या में लोग अब गैस के विकल्प के रूप में बिजली से चलने वाले इंडक्शन चूल्हों की ओर बढ़ रहे हैं। घरेलू उपयोग के लिए इंडक्शन चूल्हे तेजी से लोकप्रिय होते जा रहे हैं, क्योंकि सिलेंडरों की कमी ने रोजमर्रा की रसोई में परेशानी पैदा कर दी है।

ऑनलाइन मार्केट में इंडक्शन आउट ऑफ स्टॉक

अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन चूल्हों की बिक्री में अचानक उछाल आया है। कई मॉडल फिलहाल ‘आउट ऑफ स्टॉक’ दिख रहे हैं, और क्वायल हीटर को छोड़कर अन्य सभी विकल्प सीमित उपलब्ध हैं। लगातार ऑर्डर आने के कारण ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीदारों को अपनी पसंद का मॉडल ढूंढने में कठिनाई हो रही है।

Also Read: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर एक्शन मोड में योगी सरकार, सख्त कार्रवाई के आदेश

इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में भी बढ़ा क्रेज

इलेक्ट्रॉनिक स्टोरों में भी ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। दुकानदारों के अनुसार, सामान्य दिनों की तुलना में बिक्री कई गुना तक बढ़ गई है। गैस सिलेंडरों की कमी के कारण लोग तुरंत इंडक्शन चूल्हों की खरीद कर रहे हैं। मीडिया रेपोर्ट्स के अनुसार पिछले तीन दिनों में 40 से अधिक इंडक्शन चूल्हों की बिक्री हुई, जो सामान्य बिक्री से काफी अधिक है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)