G7 की बैठक में ट्रंप का बड़ा दावा,ईरान जल्द सरेंडर करेगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने G7 देशों के नेताओं के साथ एक वर्चुअल बैठक में दावा किया कि ईरान अब सरेंडर करने के करीब है। यह जानकारी अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने कहा कि ईरान की स्थिति कमजोर हो चुकी है और युद्ध का परिणाम अब साफ दिखाई देने लगा है। हालांकि इस दावे पर अमेरिका के व्हाइट हाउस की ओर से तुरंत कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान जल्द सरेंडर कर सकता है। न्यूज वेबसाइट एक्सियोस के मुताबिक G7 नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक में ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका-इजराइल के सैन्य अभियान से ईरान पर भारी दबाव बना है।ट्रम्प ने कहा कि ईरान की नौसेना और वायुसेना को बड़ा नुकसान हुआ है और उसकी मिसाइल व ड्रोन क्षमता तेजी से खत्म की जा रही है। उन्होंने ऑपरेशन “एपिक फ्यूरी” का जिक्र करते हुए कहा कि इस अभियान से बड़ा असर पड़ा है।
इसी बीच पश्चिमी इराक में अमेरिकी एयरफोर्स का KC-135 रिफ्यूलिंग विमान क्रैश हो गया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक विमान में सवार 6 में से 4 सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि 2 अभी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। इस घटना के बाद ईरान के साथ जारी युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

G7 देशों के नेताओं के साथ बुधवार को हुई ऑनलाइन बैठक में ट्रंप ने कहा कि हम सभी को खतरा पहुंचाने वाले कैंसर को हमनें खत्म कर दिया है। उन्होंने इस दौरान ईरान के खिलाफ चलाए गए सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के नतीजों का भी जिक्र किया।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने कहा कि ईरान में इस समय कोई स्पष्ट नेता नहीं है, इसलिए वहां कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो आधिकारिक रूप से आत्मसमर्पण की घोषणा कर सके।मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध को करीब दो हफ्ते हो चुके हैं और इस दौरान ड्रोन और मिसाइल हमलों का सिलसिला जारी है। इसी बीच ट्रंप ने ईरान के नेताओं को लेकर कड़ा बयान देते हुए उन्हें ‘पागल अपराधी’ बताया। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे नेताओं को खत्म करना उनके लिए सम्मान की बात है।

INPUT-ANANYA MISHRA

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)