ममता के ख‍िलाफ शुभेंदु! बंगाल चुनाव के ल‍िए आई बीजेपी की पहली ल‍िस्‍ट

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. सबसे खास नाम शुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर की हाई-प्रोफाइल सीट से मैदान में उतारा गया है. ममता बनर्जी यहीं से चुनाव लड़ती हैं. इसके अलावा शुभेंदु अपनी सीट नंदीग्राम से भी मैदान में होंगे. पहली ल‍िस्‍ट में बीजेपी ने 10 मह‍िला उम्‍मीदवारों को ट‍िकट द‍िया है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भबानीपुर से टिकट दिया है। ये दोनों सीटें बंगाल की CM ममता बनर्जी की हैं। सुवेंदु अधिकारी ने 2021 विधानसभा चुनाव में ममता को नंदीग्राम सीट से हराया था। नंदीग्राम में हार के बाद ममता भबानीपुर से उपचुनाव जीती थीं। भबानीपुर सीट TMC का मजबूत गढ़ मानी जाती है। ममता 2011 से 2021 तक लगातार यहां से विधायक रही हैं।

भाजपा ने डायमंड हार्बर से दीपक कुमार हालदार को टिकट दिया है। यह इलाका ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के लोकसभा क्षेत्र डायमंड हार्बर में आता है। अभी यहां से TMC के पन्नालाल हलदर विधायक हैं। भाजपा ने बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष को खड़गपुर सदर से टिकट दिया है। भाजपा ने बंगाल से पहले केरल में भी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। 140 में से 47 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने राज्य के भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नेमोम सीट से मैदान में उतारा है। चंद्रशेखर 2024 लोकसभा चुनाव में तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस सांसद शशि थरूर से हार गए थे।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार दो अहम सीटों नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगे. उनका यह कदम सीधे तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए एक बड़ी चुनौती है.नंदीग्राम सीट का अपना एक खास ऐतिहासिक महत्व है, क्योंकि 2021 के चुनावों में शुवेंदु अधिकारी ने यहीं से ममता बनर्जी को मात दी थी. दूसरी ओर, भवानीपुर ममता बनर्जी का पारंपरिक और अजेय गढ़ माना जाता है. इसी सीट से 2021 की हार के बाद उन्होंने उपचुनाव जीतकर विधानसभा में वापसी की थी. इन दोनों सीटों से एक साथ मैदान में उतरकर शुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को उनके ही घर में घेरने और सीधी टक्कर देने की आक्रामक रणनीति अपनाई है।

INPUT-ANANYA MISHRA

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)