Home Politics मुगलसराय में केंद्रीय मंत्री राज भूषण चौधरी का बड़ा बयान: ईरान-इजरायल तनाव,...

मुगलसराय में केंद्रीय मंत्री राज भूषण चौधरी का बड़ा बयान: ईरान-इजरायल तनाव, LPG आपूर्ति और बिहार CM पर कही ये बातें…

चंदौली : मुगलसराय में मुजफ्फरपुर (बिहार) से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने अपने चंदौली दौरे के दौरान कई अहम मुद्दों पर खुलकर बयान दिया। वह भदोही सांसद के आवास पर शिष्टाचार मुलाकात के लिए पहुंचे थे, जहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने बिहार की राजनीति, ईरान-इजरायल तनाव और देश में एलपीजी आपूर्ति जैसे विषयों पर अपनी राय रखी।

 

ईरान-इजरायल तनाव पर क्या बोले

डॉ. चौधरी ने ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव को एक वैश्विक मुद्दा बताते हुए कहा: “यह एक जियोपॉलिटिकल संकट है, जिससे पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार कोशिश कर रहे हैं कि इसका असर भारत पर कम से कम पड़े। “तेल और गैस के स्रोत प्रभावित होने से कुछ असर पड़ना स्वाभाविक है, लेकिन केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क है।”

 

Also Read : वर्ल्ड वॉर के मुहाने पर दुनिया! बलिया में गैस के लिए हाहाकार, रामलीला मैदान के सामने भड़का लोगों का गुस्सा

 

LPG आपूर्ति पर विपक्ष पर निशाना

एलपीजी की उपलब्धता को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया।

“देश में जो थोड़ी-बहुत समस्या है, उसे विपक्ष बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है। लोगों को भ्रमित कर गैस सिलेंडरों की अनावश्यक स्टॉकिंग कराई जा रही है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी नेताओं के यहां बड़ी संख्या में सिलेंडर बरामद हुए हैं, जिससे माहौल खराब करने की कोशिश हो रही है।

 

बिहार के मुख्यमंत्री पर बयान

बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा: “अगले मुख्यमंत्री का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।”

 

Also Read : ‘बाबू’ गया जेल तो टावर पर ‘शोले’ की बसंती! रायबरेली में प्रेमिका का हाईवोल्टेज ड्रामा, घंटों अटकी रही सांसें

 

2027 चुनाव को लेकर दावा

आगामी चुनावों को लेकर उन्होंने विश्वास जताया: “सरकार ने कानून-व्यवस्था में सुधार किया है और प्रदेश में अमन-चैन का माहौल बना है। इससे निवेश बढ़ा है और लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है।”

“2027 में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर मजबूती से वापसी करेगी।”


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

Secured By miniOrange