बाराबंकी : बाराबंकी जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 09/10 अप्रैल 2026 को चलाए गए सघन अभियान में पुलिस ने 3 वांछित एवं 3 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि 25 अन्य लोगों के विरुद्ध शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई।
पुलिस टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की और अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें पकड़ने में सफलता प्राप्त की। इस कार्रवाई से अपराधियों में दहशत का माहौल है और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।
सफदरगंज व कुर्सी पुलिस का एक्शन: गांजा तस्कर गिरफ्तार, तमंचा-बरामद
थाना सफदरगंज पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 1 किलो 420 ग्राम अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं थाना कुर्सी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जिसके पास से अवैध तमंचा और .315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।










































