अमेठी : अमेठी में शनिवार को शुरू हुई तीन दिनों तक चलने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा दूसरा दिन सकुशल समाप्त हो गया। जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही इस परीक्षा में दूसरे दिन दोनो पालियों में करीब 25 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं परीक्षा केंद्रों के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था तो परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे के साथ ही ड्रोन कैमरो से भी निगरानी की गई।
दरअसल अमेठी में शनिवार को शुरू हुई 3 दिनों तक चलने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा लगातार जारी है। पहले दिन शनिवार को परीक्षा सकुशल संपन्न हुई तो दूसरे दिन रविवार को भी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही इस परीक्षा में प्रत्येक पाली में 2640 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी आज पहली पाली में 1996 परीक्षार्थी ही शामिल हुए और 644 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।वही दूसरी पाली में 1994 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 646 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।वही सुरक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Also Read : चूल्हे की ‘चिंगारी’ बनी काल, छप्पर में सो रहे 3 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत
परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है तो परीक्षा कक्षो को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है।इसके साथ ही ड्रोन से भी निगरानी परीक्षा के दौरान की जा रही है।
एसपी सरवणन टी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।आज दोपहर एसपी में परीक्षा सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया था।



