UP: मथुरा जंक्शन पर जीआरपी का बड़ा एक्शन, लाखों का डोडा पाउडर बरामद

मथुरा: मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पाउडर की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।

दो तस्कर गिरफ्तार

संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16.635 किलोग्राम अवैध डोडा पाउडर बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।

Also Read: UP: अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजा बुलडोजर, स्टेशन के सामने ध्वस्तीकरण

जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में चल रहा चेकिंग अभियान

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी रेलवे आगरा की निगरानी में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

16.635 किलोग्राम डोडा पाउडर बरामद

इसी दौरान थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन पुलिस एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान दो आरोपियों को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से दो पिट्ठू बैगों में रखा कुल 16.635 किलोग्राम नाजायज डोडा पाउडर बरामद हुआ।

Also Read: UP: पुरानी रंजिश में लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों से पूछताछ जारी 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि अवैध मादक पदार्थ को कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन क्षेत्रों में की जानी थी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)