UP: सहारनपुर में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिलाधिकारी अरविंद चौहान ने बताया कि पूरे जनपद को सेक्टर, जोनल और सब-जोनल स्तर पर विभाजित कर अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि हर क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जा सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पुलिस टीमें लगातार गश्त पर रहेंगी और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। नगर निगम सहित संबंधित विभागों को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और कुर्बानी के बाद निकलने वाले अवशेषों के उचित निस्तारण के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
Also Read: ‘सड़क पर नहीं…’, बकरीद पर नमाज को लेकर CM सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त आदेश
जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूरी तरह वर्जित रहेगी। यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नमाज़ को लेकर भी प्रशासन ने दिशा-निर्देश तय किए हैं। इसके अनुसार नमाज़ केवल निर्धारित स्थलों पर ही अदा की जाएगी और सड़क पर नमाज़ पढ़ने की अनुमति नहीं होगी। यातायात व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Also Read: UP: बकरीद से पहले लखनऊ के कसमंडी में बढ़ा विवाद, प्रशासन ने नमाज पर लगाई रोक
प्रशासन ने बताया कि इस संबंध में धार्मिक नेताओं और मुतवल्लियों के साथ बैठक की गई है, जिसमें सभी ने प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने पर सहमति जताई है।


















































