इटावा : तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान संयुक्त तहसील बार एसोसिएशन, जसवंतनगर के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तहसील न्यायालयों एवं कार्यालयों में बाहरी व्यक्तियों की दखल पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। अधिवक्ताओं ने इसे न्यायिक व्यवस्था की निष्पक्षता और गोपनीयता के लिए गंभीर खतरा बताते हुए तत्काल प्रभाव से इस पर रोक लगाने की मांग की।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाह और महामंत्री सौरभ चौहान के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि न्यायालयों और तहसील कार्यालयों में ऐसे लोगों से कार्य कराया जा रहा है, जिनका वहां कोई अधिकृत दायित्व नहीं है। इससे न्यायिक अभिलेखों की गोपनीयता भंग होने और न्यायिक प्रक्रिया की पारदर्शिता प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।
UP: जौनपुर में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद
अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से मांग की कि न्यायालयों और तहसील कार्यालयों में केवल अधिकृत कर्मचारियों से ही कार्य कराया जाए तथा बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप पर तत्काल रोक लगाई जाए। उनका कहना था कि इससे वादकारियों के हित सुरक्षित रहेंगे और न्यायिक व्यवस्था की विश्वसनीयता भी बनी रहेगी।बार एसोसिएशन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इस गंभीर मामले में शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो अधिवक्ता आंदोलन सहित आगे की रणनीति बनाने को बाध्य होंगे।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है
















































