UP: जंतर-मंतर जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर सड़क पर प्रदर्शन

UP: दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन के समर्थन में राजधानी के लिए निकले मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बुधवार को पुलिस ने गूलर चौराहा पर रोक दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद कार्यकर्ताओं ने वहीं धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

दिल्ली जाने से रोका, पुलिस से हुई बहस

कुंदरकी ब्लॉक कांग्रेस और नगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले बड़ी संख्या में कार्यकर्ता छात्र आंदोलन के समर्थन में दिल्ली रवाना होने के लिए निकले थे। गूलर चौराहा पर पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कुछ समय के लिए पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस भी हुई, हालांकि स्थिति बाद में सामान्य हो गई।

Also Read: UP: राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में वाराणसी में कांग्रेस का हंगामा, कई कार्यकर्ता हिरासत में

सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि युवाओं की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सरकार संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों के साथ कथित अन्याय और आंदोलन के प्रति अपनाए जा रहे रवैये की नैतिक जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री को लेनी चाहिए। उन्होंने शिक्षा मंत्री से तत्काल इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस छात्रों के अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रखेगी।

Also Read: दिल्ली से बलिया तक हाहाकार…अखिलेश की गिरफ्तारी पर भड़के बागी सपाई

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष मुनीफ तुर्की, नगर अध्यक्ष शौकत नेताजी, जिला उपाध्यक्ष चौधरी एहसान खान, जिला महासचिव नासिर सलमानी, दाऊद खान, मुख्तार अंसारी, फारूक अंसारी, गुड्डू पाशा, आफताब प्रधान, बाबू पाशा और मोहम्मद रेहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने एकजुट होकर छात्र आंदोलन के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।

 

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)