UP: मुरादाबाद में 9 तेंदुआ का सफल रेस्क्यू, ट्रैप केज के जरिए वन विभाग की बड़ी कामयाबी

UP: मुरादाबाद रेंज के अंतर्गत ग्राम सलेमपुर में तेंदुओं के रेस्क्यू अभियान में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्र में लगाए गए ट्रैप केज के माध्यम से अब तक 9 तेंदुओं को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया जा चुका है।

तेंदुओं की लगातार मौजूदगी और ग्रामीण क्षेत्रों में उनके दिखाई देने के बाद वन विभाग की टीमों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत संवेदनशील इलाकों में ट्रैप केज लगाए गए हैं और टीमों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।

वन विभाग की कार्रवाई का उद्देश्य तेंदुओं को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर मानव आबादी से दूर करना है, ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और वन्यजीवों को भी किसी तरह का नुकसान न पहुंचे।

Also Read: ‘तुम्हारे तंत्र-मंत्र से मरे मेरे पिता…’, रायबरेली में तांत्रिक शक में बुजुर्ग का कत्ल, कुल्हाड़ी के साथ आरोपी गिरफ्तार

ग्राम सलेमपुर में अब तक 9 तेंदुओं का सफल रेस्क्यू किया जाना वन विभाग के अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। रेस्क्यू के बाद क्षेत्र में वन विभाग की निगरानी और सतर्कता लगातार जारी है।

वन विभाग की टीम ग्रामीणों से भी सतर्क रहने और तेंदुआ दिखाई देने पर खुद उसका पीछा करने या पकड़ने का प्रयास न करने की अपील कर रही है। किसी भी वन्यजीव की गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी जा रही है।

तेंदुओं के रेस्क्यू अभियान के चलते ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता के अनुसार आगे भी रेस्क्यू अभियान जारी रखा जाएगा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)