अमेठी: छात्रवृत्ति पोर्टल पर बैंक डिटेल प्रदर्शित नहीं होने से कक्षा नौ और 10 के छात्र-छात्राओं के आवेदन अटक गए हैं। जिले में करीब 60 हजार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना है। आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं होने से विद्यार्थी, अभिभावक और विद्यालय प्रबंधन परेशान हैं।
ऑनलाइन आवेदन के दौरान विद्यार्थियों की बैंक संबंधी जानकारी प्रदर्शित नहीं हो रही है। इसके चलते छात्र-छात्राएं जरूरी बैंक विवरण दर्ज कर आवेदन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। विद्यालयों में विद्यार्थी आवेदन कराने पहुंच रहे हैं, लेकिन बैंक डिटेल नहीं दिखने के कारण उनके फॉर्म अधूरे रह जा रहे हैं। विद्यार्थियों को आवेदन की अंतिम तिथि निकलने और छात्रवृत्ति से वंचित होने की चिंता सता रही है।
Also Read: गोण्डा: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, वाहन चालकों को नियमों के पालन की हिदायत
कक्षा 10 के छात्र अभिषेक ने बताया कि आवेदन करते समय बैंक डिटेल प्रदर्शित नहीं हो रही है, जिससे फॉर्म आगे नहीं बढ़ रहा है। कक्षा नौ की छात्रा साक्षी ने बताया कि आवेदन पूरा नहीं होने से छात्रवृत्ति मिलने को लेकर चिंता बनी हुई है। छात्र आदित्य ने बताया कि बैंक की जानकारी नहीं दिखने से आवेदन अटक गया है। छात्रा नेहा ने बताया कि विद्यालय में आवेदन कराने के बाद भी बैंक विवरण प्रदर्शित नहीं हुआ।
विद्यालय प्रबंधक राकेश सिंह और संजय वर्मा ने बताया कि बैंक डिटेल प्रदर्शित नहीं होने से विद्यार्थियों के आवेदन पूरे नहीं हो पा रहे हैं। प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार और सुनील मिश्रा ने कहा कि तकनीकी समस्या के कारण विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने समस्या जल्द दूर कराने की मांग की।
Also Read: UP: बच्चों के बीच पहुंचे मुरादाबाद DM, कविता पढ़ाकर परखी पढ़ाई, सुधार के दिए निर्देश
छात्रवृत्ति पोर्टल पर जनपद का नाम भी अमेठी के बजाय सीएसएम नगर प्रदर्शित हो रहा है। गौरतलब है कि वर्ष 2010 में सीएसएम नगर का नाम बदलकर अमेठी किया जा चुका है। विद्यालय प्रबंधन ने पोर्टल पर जनपद का नाम भी दुरुस्त कराने की मांग की है। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना ने बताया कि छात्रवृत्ति पोर्टल पर बैंक डिटेल प्रदर्शित नहीं होने की समस्या की जानकारी मिली है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)


















































