मुरादाबाद में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम से निकला, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

मुरादाबाद: जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुरादाबाद के करूला क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धूमधाम और उत्साह के साथ जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा और लोगों में उत्साह देखने को मिला।

जुलूस करूला क्षेत्र से होते हुए मियां कॉलोनी, मंसूरी कॉलोनी, जयंतीपुर, आबिद नगर, टीला इस्लामनगर, मोती मस्जिद, मीना नगर, जाहिद नगर, धीमरी और आजाद नगर समेत आसपास के इलाकों से होकर गुजरा। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

ALSO READ: UP: एक माह से जलजमाव से बेहाल अलीनगर की दलित बस्ती, छात्र नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल नजर आया। जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जुलूस के मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और पुलिसकर्मी लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे।

पुलिस की कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)