UP: राष्ट्रीय टीवी चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास द्वारा कांग्रेस प्रवक्ता व निषाद समाज के वरिष्ठ नेता कुँवर सिंह निषाद पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी से निषाद समाज और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। इस अमर्यादित आचरण और अभद्र भाषा के विरोध में आज मथुरा में दामोदरपुरा (मुख्य द्वार) पर निषाद समाज के लोगों एवं ग्रामीणों ने एकत्र होकर उग्र प्रदर्शन किया और महंत राजू दास का पुतला दहन किया।
अमर्यादित टिप्पणी से नाराजगी
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सार्वजनिक मंचों पर इस तरह की भाषा और अमर्यादित आचरण किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। राजू दास को अपने इस व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।कड़ी कार्रवाई की मांग: ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जनप्रतिनिधियों और सामाजिक नेताओं के प्रति इस प्रकार की भाषा के प्रयोग पर रोक नहीं लगी, तो यह आंदोलन और उग्र रूप धारण करेगा।
Also Read: UP: आजमगढ़ में वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुतला दहन व नारेबाजी
प्रदर्शन के दौरान युवाओं और समाज के वरिष्ठ लोगों ने नारेबाजी करते हुए राजू दास का पुतला आग के हवाले किया और अपने आक्रोश का इजहार किया। इस दौरान निषाद समाज के कई प्रमुख प्रतिनिधि एवं भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)
















































