UP: आजमगढ़ में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, ‘ऑपरेशन वज्रपात’ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

UP: आजमगढ़ में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निजामाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने ऑपरेशन वज्रपात के तहत एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया।

असनी पुलिया के पास मिली सूचना

पुलिस के अनुसार बुधवार को गश्त के दौरान टीम को सूचना मिली कि असनी पुलिया के पास एक युवक अवैध हथियार लेकर मौजूद है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक कमला प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

Also Read: Ballia: रेलवे की वर्दी में शराब माफिया, गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट बलिया स्टेशन पर रंगेहाथ गिरफ्तार

तलाशी में तमंचा और कारतूस बरामद

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल करीम पुत्र मो. रहमान, निवासी घूरीपुर, थाना निजामाबाद, आजमगढ़ के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और 100 रुपये नकद बरामद किए गए।

आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना निजामाबाद में मु0अ0सं0 212/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Also Read: सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक की बॉडी से लटका मिला चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के मुताबिक अब्दुल करीम का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ थाना महाराजगंज में गोवध निवारण अधिनियम और आयुध अधिनियम से जुड़े मामले दर्ज हैं। वहीं, निजामाबाद थाने में वर्ष 2016 में धारा 147, 323, 504 और 506 भादवि के तहत भी मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने कहा है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)