Etawah: जसवंतनगर में यमुना नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Etawah: थाना क्षेत्र के ग्राम जसोहन में सोमवार दोपहर पथरी बाबा मंदिर के पास यमुना नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। झाड़ियों में शव फंसा होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों व तैराकों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया।

जानिए पूरा मामला क्या है?

पुलिस के अनुसार, सोमवार करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि जसोहन ग्राम पंचायत में पथरी बाबा मंदिर के पास यमुना नदी में झाड़ियों में एक महिला का शव फंसा हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी सावधानी के साथ शव को नदी से बाहर निकाला। महिला की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। शव की पहचान कराने के लिए पुलिस ने जसोहन समेत आसपास के गांवों के लोगों को मौके पर बुलाया, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।

ALSO READ: UP: बलिया में कांग्रेसियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, खड़गे और राहुल गांधी के मुद्दे पर जताया विरोध

पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। महिला यमुना नदी में कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस आसपास के थानों से भी गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)