Gonda: खरगूपुर थाना क्षेत्र में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविन्द कुमार दूबे पुत्र पूजाराम दूबे, निवासी दूबे का पुरवा कमड़ावा, थाना खरगूपुर के रूप में हुई है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है।पुलिस के मुताबिक, ग्राम भगौतीपुरवा (उसरैना), थाना कौड़िया निवासी संगम लाल ने खरगूपुर थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी भान्जी कोमल उर्फ नीतू पत्नी गोविन्द लाल की 29 अगस्त को मृत्यु हो गई थी।
जानिए क्या है पूरा मामला?
परिजनों के अनुसार, मृतका अपने मायके वालों को ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट और प्रताड़ित किए जाने की बात बताती थी।सूचना मिलने पर परिजन मृतका की ससुराल पहुंचे, जहां वह फंदे में बंधी अवस्था में मिली। मौके पर डंडा और खून भी पड़ा मिला। तहरीर के आधार पर खरगूपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया। पुलिस के अनुसार, सोमवार 31 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी गोविन्द कुमार दूबे को शिव ब्रिक फील्ड सुसगवां भट्ठा के सामने से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि खाना बनाने की बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान उसने पत्नी को डंडे से मारा था।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद किया।
ALSO READ: Banda: बांदा में 38 वर्षीय युवक की मौत से मचा कोहराम, घर के पीछे नीम के पेड़ पर मिला शव
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने बताया कि मामले में मु0अ0सं0 224/2026, धारा 238(ए), 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज कुमार, उपनिरीक्षक सुभाष यादव तथा कांस्टेबल अमित कुमार, शिवम कुमार और सत्येन्द्र कुमार शामिल रहे।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

















































