गोण्डा: थाना कोतवाली देहात पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम टेपरा दुल्लापुर तरहर निवासी काशीराम यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसी दिन सुबह करीब 7:30 बजे श्यामू यादव पुत्र काशीराम यादव ने रॉड/लोहे के पाइप से उन पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इस हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई।
Also Read: UP: छात्राओं को CM Yogi की सौगात, स्कूटी वितरण की तैयारियां तेज, अफसरों को निर्देश जारी
वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात में मुकदमा संख्या 841/2026 अंतर्गत धारा 109(1), 352 व 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम बेनीपुरवा चौराहे के पास से आरोपी श्यामू यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लोहे का पाइप (फुकनी) भी बरामद किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक निशा निषाद, निरीक्षक संतशरण यादव तथा हेड कांस्टेबल रविंद्र जायसवाल शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।
















































