बहराइच में घर से निकला युवक नहीं लौटा, तालाब में मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

बहराइच: कोतवाली कैसरगंज क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब बाजार के पास स्थित एक तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद हुआ। शव की पहचान जीवन लाल के रूप में हुई है। युवक का शव तालाब में मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

बताया जा रहा है कि युवक घर से बाहर निकला था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान कैसरगंज बाजार के पास तालाब में युवक का शव मिलने की जानकारी हुई। शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

Also Read: सुल्तानपुर: यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट और जातिगत आरक्षण के विरोध में गरजे सवर्ण, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली कैसरगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

Also Read: UP: हिंदू युवा वाहिनी का कार्यक्रम रद्द होने पर वाराणसी में तनाव, राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- जाएंगे कोर्ट

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन घटना को लेकर आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले का जल्द खुलासा करने का दावा किया है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)