UP: बिजनौर में पति-पत्नी की मौत का खुलासा, पत्नी की गला घोंटकर हत्या के बाद पति ने पेड़ से लटककर दी जान

UP: बिजनौर में-लापता पति पत्नी की जंगल में पड़ी मिली थी लाश, घटना से परिजनों में मचा हुआ था कोहराम। सूचना पर जंगल की और दौड़ी पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए फॉरेंसिक टीम सहित कई ख़ुफ़िया तंत्र केस का खुलासा करने की कोशिश में जुट गए थे। देर शाम मुरादाबाद डीआईजी मुनिराज जी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर तफ्तीश में जुट गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक डीआईजी ने बताया कि पति ने ही अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या की उसके बाद पति ने खुद पेड़ से लटकर सुसाइड कर लिया।

बिजनौर जनपद के कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के जलालपुर काजी में छोटे सिंह व उसकी पत्नी सुषमा जंगल से लकड़ी बीनने के लिए गए थे लेकिन फिर वापिस नहीं लौटे।पति पत्नी की जंगल में लाश मिली थी।पत्नी की अर्ध नग्न अवस्था में गंगा नदी किनारे लाश मिली थी जबकि 500 मीटर की दूरी पर पति छोटे सिंह की आम के पैड से झूलती हुई लाश मिली थी।पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी।देर शाम मुरादाबाद डीआईजी मुनिराज जी बिजनौर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया और एसपी बिजनौर से घटनाक्रम की जानकारी ली।

Also Read; सुल्तानपुर: अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, दो कुंतल लहन नष्ट

देर रात डीआईजी व एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम रिपोर्ट के मुताबिक दंपति की लाश का खुलासा कर दिया है। पीएम रिपोर्ट में पति छोटे सिंह ने अपनी पत्नी सुषमा की गला घोंटकर हत्या की साथ ही खुद ने पेड़ से लटककर सुसाईड कर लिया।हालांकि डीआईजी व एसपी का कहना है कि आगे की तफ्तीश अभी जारी रहेगी कई पहलुओं से बारीकी से जांच पड़ताल जारी है।

देर रात एडीजी बरेली,जोन बरेली,रमित शर्मा बिजनौर पहुंचे और पति-पत्नी के शव बरामद को लेकर। घटनास्थल का निरीक्षण किया और ADG ने पीड़ित परिजनों से वार्ता कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की और परिजनों को निष्पक्ष एवं शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए अधिकारीयों को निर्देशित किया गया है।

बाईट- मुनिराज,डीआईजी,मुरादाबाद

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)