UP: मजार निर्माण को लेकर राष्ट्रीय हनुमान दल का प्रदर्शन,SDM से शिकायत जांच और निर्माण रोकने की मांग

मथुरा: महावन क्षेत्र स्थित प्राचीन चिताहरण महादेव मंदिर जाने वाले मार्ग पर पीपल के पेड़ के नीचे कथित रूप से नवीन मजार/धार्मिक संरचना के निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। मामले में राष्ट्रीय हनुमान दल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह रावत ने उपजिलाधिकारी महावन को लिखित शिकायत देकर निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने तथा पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।

Also Read: UP: चंदौली में बाढ़-जलभराव से हाहाकार, 50 बीघा धान की फसल डूबी, कच्चे मकान भी गिरे

शिकायती पत्र में डॉ. नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि चिताहरण महादेव मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित प्राचीन पीपल के पेड़ के नीचे नई मजार/धार्मिक संरचना का निर्माण किए जाने की जानकारी मिली थी उन्होंने कहा कि निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है।उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। साथ ही मौके का निरीक्षण कर भूमि के राजस्व अभिलेख, निर्माण की अनुमति तथा संबंधित दस्तावेजों की जांच कराई जाए।शिकायत में कहा गया है कि यदि जांच में निर्माण नियमों के विपरीत अथवा बिना आवश्यक अनुमति के पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है।

Also Read: हाथरस में थार सवार बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे दो युवक, 4 आरोपी गिरफ्तार

अब शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा मौके का निरीक्षण और निर्माण से संबंधित अभिलेखों की जांच किए जाने की संभावना है। फिलहाल निर्माण को लेकर लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता डॉ नरेन्द्र सिंह रावत पक्ष से हैं। निर्माण वैध है अथवा नहीं, यह प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा इस दौरान जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह,चंद्र शेखर,राजकुमार उपमंन्यु, नीरज शर्मा, टीकाराम शर्मा,कुलदीप शर्मा, सहित भारी संख्या मे राष्ट्रीय हनुमान दल के पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)